झारखंड विधानसभा बजट सत्र में जयराम ने उठाया बिजली आपूर्ति का मुद्दा, सरकार ने ट्रांसफार्मर बदलने में देरी की बात मानी
टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 12वें दिन आज सदन में डुमरी विधायक जयराम महतो ने बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का मुद्दा उठाया। जयराम महतो ने कहा कि कई जगह ट्रांसफार्मर जलने या तार खराब होने के बाद लंबे समय तक बिजली बहाल नहीं हो पाती। इससे आम लोगों को काफी परेशानी होती है।
उन्होंने सरकार से शिकायत व्यवस्था और समय सीमा स्पष्ट करने की मांग की। श्री महतो ने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं को यह स्पष्ट नहीं होता कि ट्रांसफार्मर जलने, तार टूटने या अन्य तकनीकी खराबी की स्थिति में वे शिकायत कहां करें।