फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 15 मार्च से बारिश और तेज हवा के आसार
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में अगले दो दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत शांत और साफ रहने वाला है। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के मुताबिक 13 और 14 मार्च को राज्य में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान लोगों को बारिश या आंधी-तूफान से राहत मिलेगी।
उत्तर पूर्वी और मध्य झारखंड में दिखेगा असर
हालांकि इसके बाद 15 मार्च से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया है कि 15 मार्च से 18 मार्च के बीच कई इलाकों में गरज के साथ तेज हवा 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है और कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है। खासकर उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।