Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

शिक्षित नारी घर, समाज व राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है: स्नेहलता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
शिक्षित नारी घर, समाज व राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है: स्नेहलता
विज्ञापन
  • शिक्षित नारी घर, समाज व राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है: स्नेहलता 
  • महिला दिवस के अवसर पर हिन्डालको ने 50 महिलाओं को सम्मानित किया 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। महिला दिवस के अवसर पर हिन्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कठौतिया ओपन कास्ट कोल माइंस की सीएसआर ईकाई द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दंत रोग विशेषज्ञ डॉ स्नेहलता त्रिपाठी, बीपीओ स्वीटी सिन्हा, मुखिया रंजना कुमारी सिंह व बाल विकास परियोजना के महिला पर्यवेक्षिका संगीता रवि ने भाग लिया।

बेहतर काम करने वाली 50 महिलाओं को माइंस प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ स्नेहलता त्रिपाठी ने कहा कि एक शिक्षित नारी घर, समाज के साथ साथ राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

महिलाओं की शुरुआत लोगों को जोड़ने की प्रवृत्ति रहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज हिन्डालको प्रबंधन ने बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर सराहनीय कार्य किया है इससे अन्य महिलाओं में भी बेहतर करने के प्रेरणा जागृत होगी।

बीपीओ स्वीटी सिन्हा ने कहा कि आज महिलाओं के लिए गौरव करने का दिन है। महिलाओं के गौरव की बात है कि आज महिलाएं देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात रहने के साथ साथ देश के सबसे शीर्ष स्थान पर महिला है।

मुखिया रंजना कुमारी सिंह ने सभी महिलाओं से अपील किया कि आप अपने बेटियों को उच्च से उच्च शिक्षा दें ताकि बेटी शिक्षा के माध्यम से अपना बेहतर कैरियर बना कर आत्मनिर्भर बन सकें। महिला पर्यवेक्षिका संगीता रवि ने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में बेहतर कर रहीं हैं जो समाज के लिए शुभ संकेत है। 

उन्होंने बाल विकास परियोजना द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर डॉ प्रियंका पटेल, सुहानी कुमारी, प्रिंस सिंह, रेणु देवी, नीलम चौबे, ज्योति कुमारी, मानमती देवी सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया व महिलाएं मौजूद थी।

विज्ञापन