Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 12
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : होटल टीटॉस में बाइक सवार अपराधियों की फायरिंग, वेटर की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची :  होटल टीटॉस में बाइक सवार अपराधियों की फायरिंग, वेटर की मौत
विज्ञापन
  • रांची के होटल टीटॉस में बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वेटर की मौत

टीम एबीएन, रांची। रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कुतियातु चौक स्थित होटल टीटॉस में शनिवार रात हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। अपराधियों ने होटल परिसर में घुसकर करीब तीन से चार राउंड फायर किए। इस घटना में होटल का वेटर मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार थे और उन्होंने अचानक होटल को निशाना बनाया। गोलीबारी के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल मनीष को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इसके अलावा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी की गई है। शुरुआती जांच में पुलिस ने एक मुख्य संदिग्ध की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी जारी है।

विज्ञापन