Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

राजनीतिक दबाव में राज्यसभा जा रहे हैं नीतीश कुमार : डॉ इरफान अंसारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राजनीतिक दबाव में राज्यसभा जा रहे हैं नीतीश कुमार : डॉ इरफान अंसारी
विज्ञापन
  • इतिहास उसी का सम्मान करता है जो दबाव में नहीं, बल्कि अपने विवेक से निर्णय लेता है: डॉ इरफान अंसारी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अपने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व को छोड़कर राज्यसभा जाने का कदम कहीं न कहीं हमें आत्मघाती राजनीतिक फैसला प्रतीत हो रहा है।

डॉक्टर अंसारी ने कहा कि हम समझ नहीं पा रहे हैं कि ऐसी क्या परिस्थिति उत्पन्न हुई कि आपको यह निर्णय लेना पड़ा।क्या आप पर किसी प्रकार का राजनीतिक दबाव है? क्या आपको किसी प्रकार से मजबूर किया जा रहा है? यदि ऐसा है तो यह न केवल आपके लिए, बल्कि लोकतंत्र की भावना के लिए भी गंभीर विषय है।

विज्ञापन