एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। प्रमंडलीय सूचना एवं जनसंपर्क इकाई, पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर की ओर से सवेरा दल लातेहार ने सदर प्रखंड कार्यालय, मेदिनीनगर परिसर में आज झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार हेतु मेला प्रदर्शनी सह नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सदर प्रखंड के सीआई ने किया। मौके पर प्रखंड के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं आम जनता उपस्थित रहे।