Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 438
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : रातू में जंगली हाथियों ने एक को कुचल डाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : रातू में जंगली हाथियों ने एक को कुचल डाला
विज्ञापन

झारखंड में नहीं थम रहा जंगली हाथियों का आतंक, एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला 

टीम एबीएन, रांची। रांची जिले में सोमवार को एक जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना राजधानी रांची से लगभग 18 किलोमीटर दूर, रातू पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्रकोटा गांव में हुई। रातू पुलिस थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया, चित्रकोटा गांव में सुबह करीब 9:30 बजे एक जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। 

रांची के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) श्रीकांत वर्मा ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान सुबोध खलखो (30) के रूप में हुई है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया, घटना के तुरंत बाद वन विभाग की एक टीम ने गांव का दौरा किया और मृतक के परिवार को तत्काल राहत के रूप में 25,000 रुपये सौंपे। 

कुछ औपचारिक प्रक्रियाओं के बाद परिवार को पूरी मुआवजा राशि दी जायेगी। घायल व्यक्ति को 5,000 रुपये दिये गये हैं। झारखंड सरकार हाथी के हमले में मृत्यु होने पर चार लाख रुपये का मुआवजा प्रदान करती है। हाथी को गांव से निकालकर जंगल क्षेत्र में ले जाने के लिए एक टीम भी भेजी गयी है और यह अभियान दोपहर करीब तीन बजे शुरू होगा। 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में राज्य में मानव-हाथी संघर्षों के कारण होने वाली मौतों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की थी और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए एक तंत्र विकसित करने का निर्देश दिया था कि जानवरों के हमलों के कारण किसी भी इंसान की मौत न हो। उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ महीनों में रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, चाईबासा, जमशेदपुर, लोहरदगा, गुमला और दुमका सहित कई जिलों में हाथियों के हमलों के कारण लगभग 27 लोगों की मौत हो गई, जो गंभीर चिंता का विषय है।

विज्ञापन