Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : मंगलवार को मिले 4719 नए मरीज, 4 की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : मंगलवार को मिले 4719 नए मरीज, 4 की मौत
विज्ञापन
एबीएन डेस्क, रांची। झारखंड में कोरोना की स्थिति भयावह हो चली है। रोजाना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। तमाम प्रयासों के बावजूद लापरवाही कोरोना संक्रमण के प्रसार में बड़ी वजह है। मंगलवार को झारखंड में 4719 नए मरीज मिले हैं, जबकि 4 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं 1692 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। राज्य में फिलहाल कोरोना के 29042 एक्टिव मरीज हैं। वहीं झारखंड में कोरोना से अब तक 5176 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को भी सबसे अधिक मरीज रांची में ही मिले हैं। रांची में मंगलवार को 1592 नए मरीज मिले हैं। कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके प्रसार को रोकने के लिए सरकार तमाम एहतियात बरत रही है। केंद्र और राज्य सरकार ने गाइडलाइंस जारी कर रखे हैं। लोगों को समझाया जा रहा है कि वो गाइडलाइंस का पालन जरूर करें। कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू भी लगा दी गई है। अस्पतालों में भी आपात व्यवस्था की गई है। कोरोना के दूसरी लहर के दौरान मिले एक्सपीरियंस से सबक लेते हुए सरकार ने इस बार तमाम अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि वो कोविड मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था रखें।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,137