Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

एक मार्च को वृन्दावन की तर्ज पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में मनेगी होली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एक मार्च को वृन्दावन की तर्ज पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में मनेगी होली
विज्ञापन
  • 1 मार्च को श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में वृंदावन के तर्ज पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग रांची स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर मे 1 मार्च दिन रविवार को अपराह्न 2 बजे से फाल्गुन सतरंगी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। 

वृंदावन की तर्ज में आयोजित होली मिलन समारोह में कोलकाता से पधारे कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका, एवं फूलों की होली मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।

प्रसिद्ध भजन गायको द्वारा संगीतमय भजन संध्या, श्री राधा रानी का वृंदावन से मंगाए गए पोशाक एवं आकर्षक जड़ित आभूषणों से अलौकिक श्रृंगार, एवं महाभोग प्रसाद का आयोजन किया गया है। यह जानकारी ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन