टीम एबीएन, रांची। पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पोते की मौत पर दु:ख की इस घड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मजबूती के साथ चंपई सोरेन के साथ खड़े नजर आये। बाबूलाल सोरेन से मुलाकात के दौरान वे काफी भावुक हो गये। उन्होंने चंपई दा को ढांढस बंधाते हुए कहा- एक नौजवान, घर का चिराग अगर गुजर जाये तो परिवार के लिए यह अत्यंत विकट क्षण होता है।
यह सिर्फ परिवार ही नहीं, उससे जुड़े हर व्यक्ति के लिए भी बेहद मर्माहत करने वाला होता है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की मौत दो दिन पहले कुल्लू में हो गयी थी। वे अपने दोस्तों के साथ वहां घूमने गये थे।