Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 37
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

एयर एंबुलेंस क्रैश में नये खुलासे से हैरानी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एयर एंबुलेंस क्रैश में नये खुलासे से हैरानी
विज्ञापन
  • रेडबर्ड एयरवेज के बीचक्राफ्ट में नहीं था ब्लैक बॉक्स, घटनास्थल पहुंची AAIB टीम

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के चतरा जिले में हुए दर्दनाक विमान हादसे में सात लोगों की जान चली गई। यह विमान  रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का  बीचक्राफ्ट C90 (पंजीकरण VT-AJV) था, जो रांची से दिल्ली के लिए मेडिकल इवैक्यूएशन उड़ान पर था।

इन विमानों को FDR की जरूरत नहीं

सूत्रों के अनुसार, विमान में ब्लैक बॉक्स मौजूद नहीं था क्योंकि इसका अधिकतम टेकऑफ वजन 5,700 किलोग्राम से कम है। नागरिक उड्डयन नियमों के तहत इस श्रेणी के विमानों में कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) अनिवार्य नहीं होते।

विमान ने रांची से भरा था उड़ान

विमान ने शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, वाराणसी से लगभग 100 नॉटिकल मील दक्षिण-पूर्व में इसका रडार और संचार संपर्क टूट गया। इसके कुछ समय बाद यह सिमरिया ब्लॉक के कसारिया पंचायत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घटनास्थल पर पहुंची टीम

हादसे के बाद एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की टीमें मौके पर पहुंचीं। जांच अधिकारियों ने मलबे से महत्वपूर्ण साक्ष्य और दस्तावेज एकत्र किये।

2-3 सेकंड के भीतर जमीन पर गिर गया था विमान

उप-विभागीय पुलिस अधिकारी शुभम खंडेलवाल के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विमान अचानक संतुलन खो बैठा और 2-3 सेकंड के भीतर जमीन पर गिर गया। सभी शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। 

फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जारी है। ब्लैक बॉक्स न होने के कारण जांच एजेंसियां मलबे, तकनीकी रिकॉर्ड और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन