टीम एबीएन, जमशेदपुर। जमशेदपुर में 150 बेड के दो और अस्थायी कोविड अस्पताल बनाने की योजना है। इनमें से एक 100 बेड का अस्पताल मानगो में बनेगा। दूसरे 50 बेड की योजना पर विचार चल रहा है। मानगो में प्रस्तावित अस्थायी अस्पताल के लिए जगह चिह्नित कर लिया गया है। यह अस्पताल वर्कर्स कॉलेज के समीप खाली पड़ी एक एकड़ जमीन पर बनेगा। इससे पूर्व मानगो के अंचलाधिकारी को जमीन से संबंधित जानकारी मांगी गई थी। इस पर उन्होंने इसी जमीन के बारे में प्रस्ताव भेजा। हालांकि पहले यहां 50 बेड के अस्पताल का ही प्रस्ताव था। परंतु जमीन पर्याप्त होने के कारण इसके आकार को बढ़ाकर 100 बेड कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन के पास भेज दिया है।