Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 62
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : निकाय चुनाव में दिख रहा वोटरों का गजब का उत्साह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : निकाय चुनाव में दिख रहा वोटरों का गजब का उत्साह
विज्ञापन
  • राजकीयकृत मध्य विद्यालय हातमा मे संजय सर्राफ ने किया मतदान

टीम एबीएन, रांची। झारखंड नगर निकाय चुनाव के तहत वार्ड संख्या- 2 स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय, हातमा (रांची) मतदान केंद्र पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री एवं झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के पश्चात उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे विकास, पारदर्शिता और जनहित को ध्यान में रखकर महापौर एवं वार्ड पार्षद का चयन करें। शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित मतदान प्रक्रिया के बीच बड़ी संख्या में मतदाताओं की सहभागिता लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का परिचायक रही।

विज्ञापन