Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : बाइक रैली के सहारे जागरूक किये गये मतदाता

लोहरदगा : बाइक रैली के सहारे जागरूक किये गये मतदाता
विज्ञापन

23 फरवरी को मताधिकार का प्रयोग करने की अपील 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 अंतर्गत मतदान 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होना है जिसके तहत अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान हेतु आज बाईक रैली के माध्यम जागरूक किया गया। 

उपायुक्त डॉ ताराचंद द्वारा बाईक रैली को हरी झंडी दिखायी गयी। मौके पर उन्होंने 23 फरवरी को मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सपरिवार अपने बूथ पर पहुंचे और वोट करें। 

आज की बाईक रैली समाहरणालय परिसर से प्रारंभ हुई जो कचहरी मोड़, ब्लॉक मोड़, पावरगंज, मैना बगीचा होते हुए वापस समाहरणालय परिसर में संपन्न हुई। 

आज इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आइटीडीए परियोजना पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,281