रोड शो में सैकड़ों महिलाओं ने दिखाया समर्थन
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा शहरी क्षेत्र के वार्ड 8 से वार्ड पार्षद पद की प्रत्याशी एवं पूर्व वार्ड पार्षद अविनाश कौर ने चुनाव प्रचार के तहत शनिवार को वार्ड क्षेत्र में भव्य रोड शो किया। इस दौरान सैकड़ों महिलाएं उनके साथ मौजूद रहीं और पूरे उत्साह के साथ उनका समर्थन किया।
रोड शो के दौरान अविनाश कौर ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर मतदाताओं से संपर्क किया और अपने पक्ष में समर्थन देने की अपील की। मौके पर अविनाश कौर ने कहा कि वह वार्ड के संपूर्ण विकास के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरी हैं।
उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास हमेशा उनके साथ रहा है और उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार भी वार्ड की जनता विकास के लिए उन्हें ही चुनेगी। उन्होंने कहा कि वार्ड की बुनियादी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्यों को गति देना उनका मुख्य उद्देश्य है।
वार्ड के मतदाता जानते हैं कि सुख-दुख में कौन उनके साथ खड़ा होता है और कौन अवसर की राजनीति कर रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वार्ड संख्या 8 के चुनाव में क्रम संख्या 2 पर बेबी वॉकर चुनाव चिह्न पर मोहर लगाकर उन्हें विजयी बनायें।
अविनाश कौर ने कहा कि एक बेटी, बहन और बहू के रूप में वह वार्ड के लोगों के अधिकारों की रक्षा, पारदर्शी व्यवस्था और भ्रष्टाचार मुक्त विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। रोड शो के दौरान समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया और लोगों ने अविनाश कौर को जीत का आशीर्वाद देने का भरोसा दिलाया।