टीम एबीएन, रांची। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सदर हॉस्पिटल प्रबंधन अलर्ट हो गया है वहीं सेकेंड वेब की परेशानियों से सीख लेते हुए अभी से ही तैयारी तेज कर दी गयी है। हॉस्पिटल में अब कोरोना के मरीजों के लिए 480 बेड पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं सीरियस मरीजों के लिए वेंटीलेटर, एचएफएनसी बेड भी रिजर्व रखे गये हैं। जिससे मरीजों को जरूरत पड़ने पर उनका इलाज किया जायेगा। इसके अलावा हॉस्पिटल में आॅक्सीजन प्लांट को भी चालू कर दिया गया है जिससे आॅक्सीजन की कमी नहीं होगी। हॉस्पिटल में कोविड मरीजों के लिए वार्ड को चालू कर दिया गया है। जहां पर वर्तमान में 22 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं 458 बेड खाली पड़े हैं।