Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : एदलहातु में बच्चा चोरी को लेकर जमकर पिटाई, पुलिस ने बचाई जान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : एदलहातु में बच्चा चोरी को लेकर जमकर पिटाई, पुलिस ने बचाई जान
विज्ञापन

बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने की पिटाई

दो महिला सहित तीन को पुलिस ने बचाया

टीम एबीएन, रांची। बरियातू थाना क्षेत्र स्थित एदलहातु में दो महिला सहित तीन लोगों को भीड़ ने अपना निशाना बनाया है। तीनों पर एक बच्चे को चुराने का आरोप है। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को भीड़ के चुंगल से छुड़ा लिया।

क्या है पूरा मामला

बच्चा चोरी की अफवाह अब राजधानी रांची को भी अपने चपेट में ले चुका है। गुरुवार को रांची के एदलहातु में दो महिला और एक पुरुष को स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी के आरोप में जमकर पीटा। खैरियत रही कि मामले की जानकारी बरियातू पुलिस को मिल गई। जिसके बाद बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार आनन फानन में मौके पर पहुंचे और तीनों को भीड़ से बचा लिया।

ऑटो से एक बच्चे को चुराने का आरोप

दरअसल, दो महिला और एक पुरुष ऑटो में एक बच्चे को लेकर जा रहे थे। बच्चा रो रहा था। इसी दौरान यह हल्ला हो गया कि एक बच्चा चोरी कर लिया गया है। जिसके बाद भीड़ ने ऑटो में सवार दोनों महिला और पुरुष को पकड़ लिया और जमकर उनकी पिटाई कर दी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या वाकई में बच्चा चोरी किया जा रहा था।

मामले की जांच जारी है : थाना प्रभारी

बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बच्चा चोरी के आरोप में दो महिला और एक पुरुष को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और कुछ लोग उनकी पिटाई कर दी। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को भीड़ से बचा लिया। फिलहाल तीनों को सुरक्षित थाने में रखा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 31,114