Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : युवा प्रत्याशी विशाल डुंगडुंग का भव्य रोड शो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : युवा प्रत्याशी विशाल डुंगडुंग का भव्य रोड शो
विज्ञापन
  • लोहरदगा : युवा प्रत्याशी विशाल डुंगडुंग का भव्य रोड शो 
  • लोहरदगा नगर अध्यक्ष पद के सबसे युवा प्रत्याशी विशाल डुंगडुंग का भव्य रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के सबसे युवा प्रत्याशी विशाल डुंगडुंग का बुधवार को भव्य रोड शो निकाला गया, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहर के विभिन्न वार्डों से सैकड़ों की संख्या में लोग इस रोड शो में शामिल हुए। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की बड़ी भागीदारी ने पूरे नगर का माहौल चुनावी रंग में रंग दिया।

रोड शो के दौरान विशाल डुंगडुंग खुले वाहन पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करते नजर आए। जगह-जगह नागरिकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। युवा नेतृत्व, नया बदलाव के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने आरती उतारकर उनका अभिनंदन किया।

जनसमूह को संबोधित करते हुए विशाल डुंगडुंग ने कहा कि वे राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं और नगर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा, लोहरदगा को एक स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित नगर बनाना मेरा लक्ष्य है। विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी।

उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी स्पष्ट रुख अपनाया। विशाल डुंगडुंग ने कहा, नगर निकाय में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता के हक का एक-एक पैसा विकास कार्यों पर खर्च होगा। अगर कहीं गड़बड़ी पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रोड शो में उमड़ी भीड़ को देखकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय युवाओं का कहना है कि वे एक ऊर्जावान और ईमानदार नेतृत्व चाहते हैं, जो नगर की समस्याओं को समझकर समाधान कर सके। फिलहाल, इस भव्य रोड शो ने चुनावी मुकाबले को और रोचक बना दिया है और नगर में चुनावी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,668