Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : वार्ड 8 में अविनाश कौर ने जनसंपर्क कर मांगा समर्थन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : वार्ड 8 में अविनाश कौर ने जनसंपर्क कर मांगा समर्थन
विज्ञापन
  • वार्ड 8 में अविनाश कौर ने जनसंपर्क कर मांगा समर्थन, विकास जारी रखने का किया वादा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा।  नगर परिषद चुनाव को लेकर शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड संख्या 8 से चुनाव चिन्ह बेबी वॉकर और क्रम संख्या 2 की प्रत्याशी अविनाश कौर ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। 

अविनाश कौर ने मतदाताओं से कहा कि वार्ड संख्या 8 को भ्रष्टाचार मुक्त और विकासशील वार्ड बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया गया है। यहां की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है और नगर परिषद में वार्डवासियों की आवाज मजबूती से उठाई जाती है। 

उन्होंने विश्वास जताया कि एक बार फिर जनता का समर्थन मिलने पर विकास कार्यों को और गति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वार्ड में जलापूर्ति योजना को लेकर डीपीआर पास हो चुका है और कार्य भी शुरू हो गया है। आने वाले कुछ महीनों में जलापूर्ति व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

अविनाश कौर ने कहा कि वह वार्ड की बेटी, बहू और बहन के रूप में जनता का आशीर्वाद मांगने आई हैं और जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में महिला समर्थक भी मौजूद थीं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,225