Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : महिला सम्मेलन में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिल उरांव की विजयी बनाने का आह्वान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : महिला सम्मेलन में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिल उरांव की विजयी बनाने का आह्वान
विज्ञापन
  • महिला सम्मेलन सम्पन्न, भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिल उरांव को विजयी बनाकर नगर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। नगर परिषद चुनाव निमित्त भाजपा समर्थित उम्मीदवार अनिल उराँव के पक्ष में आज अमृत पैलेस में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, इस सम्मेलन में भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।  

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल उरांव को भारी मतों से विजयी बनाना अतिआवश्यक है। भाजपा की सरकार विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण के सिद्धांतों पर कार्य करती है तथा नगर परिषद में भाजपा समर्थित नेतृत्व आने से नगर का सुनियोजित और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। 

साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता है कि नगर क्षेत्र के प्रत्येक घर-परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। वहीं वर्तमान राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार की मंशा कभी राज्य के विकास की नहीं रही, बल्कि राज्य के संसाधनों का दोहन और लूट उनकी प्राथमिकता रही है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में कई आईएएस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, जिनमें से कई जेल में बंद हैं तथा कई अधिकारियों पर विभिन्न मामलों में जांच चल रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष समेला भगत ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रत्याशी अनिल उरांव ने कहा कि लोहरदगा नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म कर विकास की मुख्यधारा बहाल करना हमारी जिम्मेदारी है। महिलाओं के साथ कुछ गलत ना हो इसके लिये सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र में आधुनिक सी सी टी वी लगवाया जायेगा तथा महिला स्वरोजगार पर भी गम्भीरता पूर्वक काम करूंगा।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सीमा सिंह, जिला अध्यक्ष मुनीर उरांव, नगर के पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह, परिषद के प्रभारी सन्नी टोप्पो, सह प्रभारी अजय राय ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर पर ओम सिंह एवं ब्रिज बिहारी, अजय पंकज, त्रिवेणी दास, अशोक खत्री, धर्म राज, सरिता देवी, भारती सिन्हा, मीना बाखला, शीला गुप्ता, रूना देवी, रीता देवी, सरस्वती देवी, पूजा देवी, संतोषी देवी, रसिका देवी, रेणु गुप्ता, रेखा देवी, पूनम देवी, जायमा उरांव, स्नेहा देवी, बसंती खाका, सुनीता भारती सावित्री उरांव, सरवा देवी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का संचालन कलावती देवी  ने किया। महिला सम्मेलन के दौरान उपस्थित महिलाओं ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्री अनिल उरांव के पक्ष में एकजुट होकर नगर विकास के संकल्प को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,941