Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चतरा : बच्चा चोर की अफवाह में युवक को पीट डाला, रिम्स में मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चतरा : बच्चा चोर की अफवाह में युवक को पीट डाला, रिम्स में मौत
विज्ञापन
  • अफवाह ने ली जान! बच्चा चोर समझकर भीड़ ने शख्स को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। जिले में बच्चा चुराने के संदेह में 45 वर्षीय जिस व्यक्ति को बुरी तरह पीटा गया था उसकी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार रात पिपरवार थाना क्षेत्र में हुई, जहां बच्चा चोरी की अफवाह की वजह से बवाल हो गया। चिरैयाटांड़ और किचटो गांवों के कुछ निवासियों ने व्यक्ति की बच्चा चुराने के संदेह में शख्स की बेरहमी से पिटाई कर दी। मृतक की पहचान रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बरवाटोली निवासी रामबली राजवार के रूप में हुई है। 

पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया, घायल व्यक्ति की सोमवार को रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह भीड़ द्वारा पीट-पीट कर जान लेने (मॉब लिंचिंग) का स्पष्ट मामला है। पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है और हमले में शामिल लोगों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मृतक रविवार रात उस इलाके में गया था, जिसके बाद कुछ लोगों के समूह ने उसे बच्चा चोर समझकर पीट दिया। 

सूचना मिलते ही पिपरवार थाने की टीम मौके पर पहुंची और उसे बचाकर बछरा क्षेत्रीय अस्पताल ले गई। वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,924