Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची, काके रिसॉर्ट, रांची (झारखंड) में जन कल्याण आवाम वन विकास संस्थान द्वारा आयोजित एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही। जिसमें देश के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर राज कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

मौके पर पुलवामा हमले में शहीद गुमला (झारखंड) के वीर सपूत विजय स्वरन के परिवारजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिन्हें संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त झारखंड के विभिन्न जिलों से आये लगभग 15 अन्य शहीद परिवारों को भी सम्मान देकर उनके त्याग एवं बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गयी। 

इस कार्यक्रम में सेना, अर्धसैनिक बल, न्यायपालिका, प्रशासन, शिक्षा, मीडिया एवं सामाजिक क्षेत्र से कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष रूप से ब्रिगेडियर राजकुमार सिंह (एनसीसी) के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। संस्था की ओर से ब्रिगेडियर राजकुमार सिंह एवं एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया गया।  

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शहीदों के सम्मान को जन-जन तक पहुंचाना। उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना तथा युवाओं में राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करना है। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के माध्यम से संस्था के सचिव विशाल कुमार ने सभी अतिथियों, शहीद परिवारों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,929