रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार का कल होगा लोहरदगा आगमन
युवा सम्मेलन के साथ साथ नगर क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों से करेंगे सीधा संवाद
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। भाजपा समर्थित नगर अध्यक्ष प्रत्याशी अनिल उरांव का चुनाव सह संयोजक सह सीधी संवाद कार्यक्रम संयोजक रितेश कुमार ने बताया कि भाजपा समर्थित नगर अध्यक्ष प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन प्राप्त करने हेतु लोहरदगा नगर क्षेत्र में निवास करने वाले सभी वर्ग के प्रबुद्धजनों से 17 फरवरी सुबह 10.30 बजे दिन मंगलवार को गुदरी बाजार स्थित खेमराज स्मृति भवन में सीधी बातचीत करेंगे। वहीं 11.30 पूर्वाह्न को मुद्रिका भवन में आयोजित युवा समेलन में युवाओं से रूबरू होंगे।
इस दौरान नगर क्षेत्र का विकास नगर परिषद के माध्यम से कैसे किया जा सकता है इस विषय पर खुलकर राय मशवरा करेंगे। ताकि भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी होता है तो भाजपा के नीति निर्धारण अनुसार विकास कार्यों को गति दे सके तथा नगर परिषद में हो रहे गड़बड़ियों का नियंत्रण सुनिश्चित हो सके। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बाल्मीकि कुमार ने आहूत युवा सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को शामिल होने की अपील की।
जबकि प्रबुद्धजनों के साथ सीधी संवाद में नगर के सभी वर्ग से प्रबुद्धजन ज्यादा से ज्यादा संख्या में समय पर उपस्थित होकर अपनी बातों को राज्य के विकास पुरूष के रूप में ख्यातिप्राप्त रघुवर दास के सामने रखने का यह अवसर का पूरा फायदा उठायें। यह अपील कार्यक्रम के संयुक्त संयोजक संजय बर्म्मन तथा रितेश कुमार ने किया।