Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्याम मंदिर में धूमधाम से मनी महाशिवरात्रि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्याम मंदिर में धूमधाम से मनी महाशिवरात्रि
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में 15 फरवरी को श्री श्याम मंडल रांची के तत्वावधान में महाशिवरात्रि का भक्तिमय वातावरण में भव्य आयोजन किया गया। प्रात: से ही भक्तजनों का लंबी कतार में खड़े होकर शिवलिंक पे जलाभिषेक कर मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए आतुर थे। इस अवसर पर शंकर भगवान को दूध, शुद्ध जल, शहद, गन्ने के रस से अभिषेक कर शाम को उनका भव्य शृंगार किया गया।  

संध्या 8:30 बजे श्री श्याम मंडल के सदस्यों ने गणेश वंदना के साथ भक्तिमय संकीर्तन प्रारंभ किया। शिव शंकर डमरू वाले को जोड़ो दोनों हाथ बोलो जय जय भोलेनाथ, हर स्वांस स्वांस जपलो हरि ॐ नम: शिवाय, इसमें मिठास जापलो हरि ॐ नम: शिवाय, निशदिन तेरे शिवलिंग का मैने शृंगार किया, हर शिव बम बम बोल के इनके चरणों से प्यार किया, भोले मेरी नैया को भव पार लगा देना, है आपके हाथों में मेरी बिगड़ी बना देना, हे शिव शम्भु करुणा सिन्धु जग के पालनहार दयालु वंदन बारम्बार इत्यादि भजनों की लय पर भक्तजन भोले बाबा को रिझा रहे थे। 

मौके पर भोले बाबा को विभिन्न प्रकार के फल एवं मिष्ठान्न का भोग अर्पित किया गया। रात्रि 11 बजे आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। 

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनीयां, प्रियांश पोद्दार, जितेश अग्रवाल, विकाश पाडिया, नितेश लखोटिया, राजेश सारस्वत, अमित जलान, अशोक धनुका का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 50,605