Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां भाजपा में शामिल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां भाजपा में शामिल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। पूर्व मंत्री और तीन बार विधायक रहे दुलाल भुइयां ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख नेता 

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में दुलाल भुइयां ने सदस्यता ली। मौके पर उनके पुत्र विप्लव भुइयां, दिलीप भुइयां तथा भुइयां समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष नुनूलाल भुइयां भी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये। जमशेदपुर महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव सिन्हा के अलावा रामगढ़ और हजारीबाग से भुइयां समाज के बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। 

सोच समझ कर लिया फैसला : दुलाल भुइयां 

भाजपा में शामिल होने के बाद दुलाल भुइयां ने कहा, आज हम लोगों का भाजपा में शामिल होना भुइयां समाज ने सोच-समझकर ली गयी बैठक का फैसला है। नामकुम के अंबेडकर नगर में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को देख यह कदम उठाया है। 

उन्होंने आगे कहा, इतनी बड़ी पार्टी में भुइयां समाज को सम्मान केवल भाजपा में ही मिल रहा है। मैं 1980 से लगातार भुइयां समाज को एकजुट रखा हूं। महाशिवरात्रि के कारण सीमित संख्या में हम आये हैं। दुलाल भुइयां ने आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, विद्युतवरण महतो और सीपी सिंह से आशीर्वाद लेकर भाजपा में प्रवेश किया। 

उन्होंने शपथ ली कि अब भाजपा को छोड़कर कहीं नहीं जायेंगे। उन्होंने झामुमो पर तीखा हमला बोला और कहा, जब शिबू सोरेन जीवित थे, तब झामुमो संघर्ष की पार्टी थी, लेकिन आज यह हेमंत सोरेन की जेबी पार्टी बन गयी है। हम लोगों को प्रताड़ित किया गया। भाजपा छोड़कर कोई अन्य पार्टी भुइयां समाज को सम्मान नहीं दे सकती।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,614