गुमला। जिला परिवहन पदाधिकारी गुमला विजय सिंह बिरूवा की अगुवाई और सड़क सुरक्षा टीम ने घाघरा थाना के सामने टेंपो, ट्रक, समेत अन्य वाहनों का टैक्स डिफॉल्टर एवं कागजात की जांच की। इस क्रम में वाहन से संबंधित टैक्स के कागजात नहीं प्रस्तुत करने पर वाहनों को सीज किया गया। जब्त 07 वाहनों में 04 टेंपो, 02 जेसीबी और 01 बस शामिला है। यह जांच अभियान दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चला।