Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मीडिया कप के फाइनल के लिए सीएम हेमंत सोरेन को आमंत्रण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मीडिया कप के फाइनल के लिए सीएम हेमंत सोरेन को आमंत्रण
विज्ञापन
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात
  • 16 फरवरी को मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट- 2026 के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज रांची प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट  की। उन्होंने मुख्यमंत्री को रांची प्रेस क्लब की ओर से आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट- 2026 के अंतर्गत 16 फरवरी को होने वाले फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा।  

इस मौके पर रांची प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विपिन उपाध्याय, सचिव अभिषेक सिन्हा, सह सचिव चंदन भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष श्री कुबेर सिंह के साथ कार्यसमिति सदस्य निर्भय कुमार, संतोष सिन्हा, सौरभ शुक्ला और अमित कुमार शामिल थे।

विज्ञापन