Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू में शोक सभा का आयोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू में शोक सभा का आयोजन
विज्ञापन
  • डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू में शोक सभा का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। डी ए वी सीएमसी के माननीय कोषाध्यक्ष स्वर्गीय नानक चंद जी की याद में आज डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में एक विशेष हवन तथा शोक सभा का आयोजन किया गया। 

इस अवसर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उल्लेखनीय है दिवंगत  नानक चंद जी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के मैनेजर भी रहे थे। विगत 11 फरवरी को उनका निधन नयी दिल्ली में हो गया था। 

इस अवसर पर प्राचार्य एम के सिन्हा ने उन्हें याद करते हुए कहा कि हिंदी और अंग्रेजी के विद्वान नानक चंद जी को झारखंड से विशेष लगाव था। मौके पर सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू के आलोक इंद्र गुरु ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,282