Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग में डीएवी सीएमसी के कोषाध्यक्ष नानक चंद जी को भावभीनी श्रद्धांजलि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग में डीएवी सीएमसी के कोषाध्यक्ष नानक चंद जी को भावभीनी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
  • एसआर डीएवी पुंदाग में डीएवी सीएमसी के कोषाध्यक्ष नानक चंद जी को भावभीनी श्रद्धांजलि

टीम एबीएन, रांची। दिनांक 11.2.26 डीएवी. संस्था के लिए दुखद रहा, क्योंकि इसी दिन डीएवी. सीएमसी नई दिल्ली के कोषाध्यक्ष नानक चंद जी का स्वर्गवास हो गया। 

इस खबर के फैलते ही पूरे डीएवी परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर एस.आर. डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में स्वर्गीय नानक चंद जी को भाव - भीनी पुष्पांजलि अर्पित की गई।

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने नानक चंद जी को भावांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। ऐसे पुण्यात्मा पुरुष इस धरा धाम पर कम ही होते हैं, जो समाज के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। 

उन्होंने आजीवन निस्वार्थ भाव से शिक्षा के प्रचार - प्रसार के लिए कार्य किया।हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज की प्रगति के लिए काम करना चाहिए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,606