- मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज, बरियातू रोड रांची में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
टीम एबीएन, रांची। प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त कर ग्रीन हाउस बना चैंपियन, द्वितीय स्थान पर रेड हाउस रहा एवं ब्लू और येलो हाउस ने क्रमशः तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
लड़कों में व्यक्तिगत चैंपियन रेड हाउस के जॉन्सन एक्का बने एवं लड़कियों में व्यक्तिगत चैंपियन ग्रीन हाउस की ओलिम हेमरोम बनी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 7 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसके परिणाम इस प्रकार है।
जैवलिन थ्रो बॉयज... प्रथम स्थान जॉनसन एक्का, द्वितीय स्थान आशीष पूर्ति और तृतीय स्थान दीपक कुमार
- सैक रेस बॉयज..... प्रथम स्थान जैफ्री , द्वितीय स्थान दीपक कुमार एवं तृतीय स्थान मनीष खलखो
- रिले रेस बॉयज..... प्रथम स्थान रेड हाउस, द्वितीय स्थान ग्रीनहाउस एवं तृतीय स्थान ब्लू हाउस
- ऑब्स्टकल रेस बॉयज..... प्रथम स्थान आशीष तिग्गा द्वितीय स्थान जॉनसन एक्का एवं तृतीय स्थान अमन हंसदा
- 400 रेस बॉयज..... प्रथम स्थान आशीष तिग्गा, द्वितीय स्थान आशीष पूर्ति एवं तृतीय स्थान आशीष आनंद
- बैडमिंटन बॉयज..... प्रथम स्थान ग्रीन हाउस, द्वितीय स्थान ब्लू हाउस एवं तृतीय स्थान येलो हाउस
- स्किपिंग रेस गर्ल्स..... प्रथम स्थान निरुपमा कांडुलना, द्वितीय स्थान अपेक्षा तिर्की और तृतीय स्थान ओलिम हेंब्रम
कार्यक्रम के इस आयोजन में कॉलेज की तरफ से कैंपस प्रभारी अजीत बाजराय, ए सुनील कुमार, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट एवं रजिस्ट्रार विजय राज, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट फाइनेंस दीपक कसारे, प्रिंसिपल एंजेलिन रेचल, प्राचार्य एस डी स्कूल ऑफ नर्सिंग सुनीता हंसदा, स्पोर्ट्स डायरेक्टर एवं स्टूडेंट डिन डॉ सुभाकर प्रसाद, अल्फोंस, सुनीता सुरीन, हन्ना एलिजाबेथ, सुशील कुजूर, मरीन, रचेल, प्रेमशिला, मेलिसा, अंजुली सोरेन, ओलिव कुजूर, संध्या लेलिन, डेविड डांग, नमिता गुड़िया नम्रता सोए, कैरोलिन मुर्मू, प्रीति भेंगरा, नमिता टोपनो, ज्योति कश्यप, नेवलिन डांग व अन्य कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया।