Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज, बरियातू रोड रांची में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू 

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज, बरियातू रोड रांची में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू 
विज्ञापन
  • मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज, बरियातू रोड रांची में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू 
  • आयोजन के पहले दिन कई कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। दो दिवसीय खेलकूद वार्षिक प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व वायु सेना के अधिकारी एवं रांची रोड रनर संस्था के संस्थापक ग्रुप कप्तान सैकत चौधरी ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतियोगियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक कसरत नहीं बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और हार-जीत को समान भाव से स्वीकार करने की कला सिखाता है।

यह मैदान हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करना और हार के बाद फिर से दोगुनी मेहनत से उठना सिखाता है। आज का दिन उन सभी खिलाड़ियों को समर्पित है जो अथक परिश्रम करते हैं। आइए, हम खेल भावना के साथ इस प्रतियोगिता में हिस्सा लें और एक-दूसरे का उत्साहवर्धन करें। आज के कार्यक्रम के दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

नतीजे इस प्रकार हैं

  1. हंड्रेड मीटर बॉयज..... प्रथम स्थान जॉन्सन एक्का, द्वितीय स्थान जेफरी बारिदकर एवं तृतीय स्थान क्रिस्टेबल मुंडा
  2. हंड्रेड मीटर गर्ल्स...... प्रथम स्थान ओलिम हेमराम, द्वितीय स्थान प्रार्थना तांती एवं तृतीय स्थान छोटी ओरांव
  3. टू हंड्रेड मीटर बॉयज......प्रथम स्थान जॉनसन एक्का, द्वितीय स्थान मनीष खलखो एवं तृतीय स्थान अमन हांसदा
  4. टू हंड्रेड मीटर गर्ल्स......प्रथम स्थान ओलिम हेंब्रम, द्वितीय स्थान प्रार्थना तांती एवं तृतीय स्थान ललिता मुर्मू 
  5. मार्बल एंड स्पून गर्ल्स...... प्रथम स्थान मेरी हेंब्रम, द्वितीय स्थान मनीषा कुमारी एवं तृतीय स्थान स्नेहा फ्रांसिस्का
  6. शॉट पुट बॉयज..... प्रथम स्थान दीपक, द्वितीय स्थान आशीष तिग्गा एवं तृतीय स्थान अमन हांसदा
  7. शॉट पुट गर्ल्स .... प्रथम स्थान रूथमनी किस्पोट्टा, द्वितीय स्थान  संजना मिंज एवं तृतीय स्थान मेरी हेंब्रम
  8. नीडल एंड थ्रेड गर्ल्स..... प्रथम स्थान अनुराधा और आरुषा, द्वितीय स्थान रेचल ओर काशीफ़ा एवं तृतीय स्थान किरण और सुशीला
  9. लॉन्ग जंप बॉयज .....प्रथम स्थान जॉन्सन, द्वितीय स्थान आशीष सुरीन, तृतीय स्थान क्रिस्टेबल
  10. लॉन्ग जंप गर्ल्स .....प्रथम स्थान रूथमनी किस्पोट्टा, द्वितीय स्थान ओलिम हेंब्रम , तृतीय स्थान रोशनी बिहान
  11. बैडमिंटन गर्ल्स .....प्रथम स्थान ग्रीन हाउस, द्वितीय स्थान येलो हाउस, तृतीय स्थान रेड हाउस
  12. हाई जंप बॉयज.... प्रथम स्थान जॉनसन, द्वितीय स्थान जेफरी एवं तृतीय स्थान इंजमामुल
  13. हाई जंप गर्ल्स... प्रथम स्थान ललिता मुर्मू, द्वितीय स्थान निशा टुडू एवं तृतीय स्थान मेरी हेंब्रम
  14. थ्री लैग्ड रेस बॉयज..... प्रथम स्थान अभय एवं जैफ्री, द्वितीय स्थान आशीष आनंद एवं रचित रंजन और तृतीय स्थान मनीष खलखो एवं आशीष कुल्लू 
  15. डिस्कस थ्रो बॉयज..... प्रथम स्थान जॉनसन एक्का, द्वितीय स्थान जैफ्री एवं तृतीय स्थान दीपक कुमार खलखो
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,273