Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कुसुंडा एरिया नंबर 6 में कोयले का अवैध कारोबार चरम पर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कुसुंडा एरिया नंबर 6 में कोयले का अवैध कारोबार चरम पर
विज्ञापन
  • कुसुण्डा एरिया नम्बर 6 के अंतर्गत गोधर रेलवे फाटक, काली मंदिर और हिलटॉप आउटसोर्सिंग से बड़े पैमाने पर हो रहा है कोयला का अवैध कारोबार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखते हुए कहा कि कुसुण्डा एरिया 6 अंतर्गत बड़े पैमाने पर खुलेआम कोयला का अवैध कारोबार चल रहा है।

एरिया 6 अंतर्गत गोधर रेलवे फाटक, कालीमंदिर और हिल टॉप आउटसोर्सिंग से बीसीसीएल अधिकारी की मिली भगत से कोयला का अवैध कारोबार जारी है। पिछले कई दिनों से कोयला का अवैध कारोबार प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर किया जा रहा है जिससे थाना प्रभारी ओर धनबाद के एसएसपी का भी छवि को धूमिल कर रहे कोयला माफिया, प्रत्येक दिन खुलेआम सैकड़ों टन कोयला अवैध ढंग से लोडिंग होता है।

वह कुसुण्डा रेलवे फाटक गोंदूडीह के रास्ते भूली फाटक होते हुए अवैध कोयला लोड दर्जनों हाईवा और ट्रक जीटी रोड के रास्ते यूपी और बिहार के कोयला मंडियों में फर्जी जीएसटी पेपर लगा कर भेजा जा रहा है लेकिन फिर भी कोई कार्यवाई तक नहीं होता जिससे दिन पर दिन कोयला तस्करों का मनोबल बढ़ते जा रहा है। साथ ही 26 नंबर काली मंदिर के समीप अवैध कोयले का खेल लगातार जारी है।

प्रतिदिन दर्जनों ट्रक अवैध कोयला निकालकर बिहार की मंडियों में भेजने का कर रही है काम जिस से राजस्व सहित बीसीसीएल को नुक़सान हो रहा है अगर समय रहते कोयला तस्करी पर रोक नहीं लगाया गया तो ऐसे ही कोयला तस्करी होते रहेगा राजस्व सहित बीसीसीएल को नुकसान होते रहेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,692