Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जमीन के बदले दो भू- रैयतों को मिली नौकरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जमीन के बदले दो भू- रैयतों को मिली नौकरी
विज्ञापन
टंडवा (चतरा)। आम्रपाली-चंद्रगुप्त क्षेत्र के महाप्रबंधक एसके सिंह ने आम्रपाली परियोजना क्षेत्र के होन्हे ग्राम के दो भू रैयतों को सीसीएल में स्थायी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा। इनमें से एक श्रुति कुमारी पिता संजय कुमार और रीता कुमारी पति उमेश कुमार यादव हैं। दोनों की पोस्टिंग आम्रपाली परियोजना में ही की गई है। एस के सिंह ने बताया कि आम्रपाली परियोजना के 104 भू रैयतों को सीसीएल में स्थाई नौकरी दी जा चुकी है और लगभग 60 भू रैयतों की नौकरी की फाइल प्रक्रिया में है और उन सबका जल्द ही निपटारा कर दिया जायेगा।
विज्ञापन