टीम एबीएन, रांची। रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चार फरवरी को डोरंडा थाना क्षेत्र से लापता नेहा टोप्पो (11) को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, बीते 4 फरवरी को नेहा बिना बताये घर से चली थी। घरवालों ने काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने डोरंडा थाना कांड सं. 40/26 दर्ज करायी।
शिकायत दर्ज होने के बाद रांची एसएसपी के निर्देश पर रांची सिटी एसपी और हटिया डीएसपी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते कई ठिकानों पर छापेमारी की और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।
बताते चलें कि रांची पुलिस ने बच्ची की सूचना देने वाले को 21 हजार रुपये नगद इनाम देने की भी घोषणा की थी। नेहा मूल रूप से गोड्डा जिले की रहने वाली है। लेकिन बीते कुछ दिनों से अपने परिजनों के साथ डोरंडा में रह रही थी।