- रांची : डोरंडा से लापता नेहा का सुराग बताने वाले को मिलेंगे 21 हजार
- रांची के डोरंडा से 4 फरवरी से लापता 11 वर्षीय नेहा टोप्पो का अब तक सुराग नहीं, सूचना देने पर 21 हजार का इनाम
टीम एबीएन, रांची। रांची, राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से 4 फरवरी से लापता 11 वर्षीय बच्ची नेहा टोप्पो का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
बच्ची की तलाश को लेकर परिजन परेशान हैं, वहीं पुलिस ने आज मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टर जारी कर सूचना देने वाले को 21 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।