Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लायंस क्लब एम्बर के मेंबर्स मीट का आयोजन रहा शानदार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लायंस क्लब एम्बर के मेंबर्स मीट का आयोजन रहा शानदार
विज्ञापन
  • लायंस क्लब एम्बर के मेंबर्स मीट का आयोजन रहा शानदार

टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब एम्बर के तत्वावधान में आज शहर के प्रतिष्ठित होटल वेदिका, ओल्ड विधान सभा के समीप, मेंबर्स मीट का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्लब के सदस्यों के बीच आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करना, संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करना तथा शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य क्षेत्र से जुड़ कर समाज मे बेहतर सेवा दे रहे व्यक्तिओ को सम्मान देना था। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन क्लब के अध्यक्ष रुपाली रस्तोगी, सेक्रेटरी रश्मि सिंह के अध्यक्षता मे हुआ। इस कार्यक्रम को योगेंद्र साहू और पंकज साहू के द्वारा हॉस्ट किया गया।

इस कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अतिथि के रूम मे आकर क्लब के लोगो को के बेहतर कार्य को सराहते हुए आगे बेहतर कार्य को करने का प्रेरणा दिया गया। जिसमे मुख्य रूप से रिम्स से न्यूरो और सपाइन सर्जन - विकाश कुमार, झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी से कोर्डिनेटर विकाश मौर्य, बी आई  टी मेसरा से प्रो अनुपमा एन सहाय, झारखंड हाई कोर्ट से अवोकेट बालेश्वर यादव, करर से प्रो निरंजन साहू उपस्थित रहे। 

डॉ. विकाश कुमार ने कहा की चाहे हम किसी भी क्षेत्र से जुड़े हो, हम जरूरतमंदो का मदद कर सकते है। यूनिवरसिटी से आये विकाश कुमार ने कहा की निस्वार्थ सेवा ही एक ऐसा कार्य है, जिसे करने के बाद आत्मिक संतुस्टी मिलती है । इस लिए हर वैयक्तियों को जरूरतमंदो का मदद जरूर करना चाहिए।

प्रो. अनुपमा ने कहा की ऐसे सामाजिक संस्थाओ से जुड़ने से हमारे अंदर सेवा का भावना जगता है इस लिए ऐसे संस्था से हमे जुड़ना चाहिए।

एडवोकेट बालेश्वर यादव ने कहा की किसी की मदद करने से हमारे अंदर का ईगो कमजोर होता जिससे हम समाज के हर व्यतियों से जुड़ पाते है, और हमारे अंदर ईगो न होने से हम रिस्तो की अहमियत समझते है और रितो में मिठास भर पाते है। 

प्रो. निरंजन साहू ने कहा की सेवा के लिए कोई उम्र मायने नही रखता, कोई जाती मायने नही रखता, कोई धर्म मायने नही रखता। इस लिए हम हर जगह, हर तरह के लोगो का जिन्हे कुछ जरूरत हो हम मदद कर सकते है।

इस कार्यक्रम मे क्लब के कई सदस्यो ने अपनी उपस्थिति दर्ज की जिसमे अभिभावक स्वरूप जोन चेयरपर्सन लायन सुबोध चौधरी  एवं एकलव्य क्लब के अध्यक्ष लायन सरवन वरनवाल उपस्थित रहे। लायन नीरज, लायन अनुज वर्मा, लायन मन्नू, लायन राधिका, लायन पल्लवी, लायन रंजीता, लायन शालिनी सिंह, लायन संजय साहू एवं लायन अमित कुमार की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम सफल एवं प्रेरणादायक बना।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,361