टीम एबीएन, इटखोरी/ चतरा। चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह के चचेरे भाई स्मृति शेष प्रहलाद सिंह (71) आकस्मिक मृत्यु की सूचना मिलते ही भद्रकाली महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर दुलार बाबू, शिक्षक सह समाजसेवी विशेश्वर यादव, पुत्र सुधीर कुमार सिंह, युगल कुमार सिंह, राजदीप सिंह, भीम सिंह, चचेरे भाई प्रवेश कुमार सिंह, आयकर विभाग हजारीबाग धीरेंद्र प्रताप सिंह, जीएसटी ऑफिसर बोकारो उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान सबने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए सबों ने शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया।