Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड : रांची में खुला आरोग्य भारती का पहला योग केंद्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : रांची में खुला आरोग्य भारती का पहला योग केंद्र
विज्ञापन
  • झारखण्ड प्रदेश में आरोग्य भारती का पहला योग केंद्र राँची में खुला

टीम एबीएन, रांची। रविवार को आरोग्य भारती (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विंग) के तत्वावधान में बिरसा चौंक स्थित त्रिवेणी आलमीरा बिल्डिंग में योग केन्द्र का उद्घाटन आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय जी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इस कार्यक्रम में डॉ अशोक वार्ष्णेय जी के साथ विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय पर्यावरण मंत्री प्रवीण प्रभाकर, प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ देवेन्द्रनाथ तिवारी, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, आरोग्य भारती में योग मधुमेह प्रबंधन के प्रदेश प्रमुख स्वामी मुक्तरथ, सचिव जयप्रकाश सिंह, डॉ शंभुशरण, रांची महानगर के अध्यक्ष नरेश, पवन अग्रवाल उपस्थित थे।

डॉ वार्ष्णेय जी ने कहा कि स्वामी मुक्तरथ जी के मार्गदर्शन में अब राँची महानगर योग विद्या से लाभान्वित होते रहेंगे। मुक्तरथ जी का योगदान योग के क्षेत्र में बहुत बड़ा है। लम्बे अवधि से पूरे देश मे ये बिहार योग विद्यालय मुंगेर की योग पद्धत्तियों से जनमानस को लाभ पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन