Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिले धीरज साहू, दिया आमंत्रण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिले धीरज साहू, दिया आमंत्रण
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद तथा लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से शिष्टाचार मुलाकात कर आगामी क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया। 

इस दौरान श्री साहू ने टूर्नामेंट की रूपरेखा, आयोजन की तिथि, उद्देश्य तथा तैयारियों की विस्तृत जानकारी मंत्री को दी। उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को मंच देने का काम करेगा, बल्कि युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का भी माध्यम बनेगा।

धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा की धरती खेल प्रतिभाओं से समृद्ध रही है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और जिले की पहचान राज्य स्तर पर मजबूत होती है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि उनकी उपस्थिति से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और आयोजन को नई ऊर्जा मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि धीरज प्रसाद साहू उनके बड़े भाई समान हैं और अभिभावक की भूमिका में हमेशा मार्गदर्शन देते रहे हैं। उन्होंने कहा, धीरू बाबू मेरे बड़े भाई हैं, मेरे अभिभावक हैं। उनके कार्यक्रम में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मंत्री ने यह भी कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देता है और सरकार खेल एवं खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री अंसारी ने कहा कि क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी आयोजन को लेकर आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।

मुलाकात के दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, अतिथियों के आगमन, खिलाड़ियों की सुविधा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों पर भी चर्चा की गई। श्री साहू ने बताया कि टूर्नामेंट को सुव्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सचिदानंद चौधरी भी मौजूद थे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने की यह पहल प्रशंसनीय है और इससे लोहरदगा जिले का नाम रोशन होगा। बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और दोनों नेताओं ने आयोजन की सफलता को लेकर शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन