आठ लोगों ने अध्यक्ष पद के नामांकन परचा किया था दाखिल
वार्ड पार्षद पद के 86 नामांकन परचा दाखिल हुआ था, जिसमें आज स्कूटनी में एक वार्ड पार्षद का नामांकन हुआ रद
हुसैनाबाद वार्ड 14 सुरक्षित सीट में बिना जाति संलग्न किये भरा गया था नामांकन
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/ पलामू। नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गयी। कार्यालय में एलआरडीसी सह निर्वाची पदाधिकारी गौरांग महतो सभी आठ अध्यक्ष पद के लिए सभी अभ्यर्थियों की नामांकन पत्रों की जांच की गयी। जांच में सभी लोगों के नामांकन पर्चा सही पाया गया। निर्वाची पदाधिकारी गौरांग महतो ने बताया कि 6 फरवरी को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आठ अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया था। सभी नामांकन प्रपत्रों की जांच बारीकी से की गयी। जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाय गये हैं। अभ्यर्थियों में शशि कुमार, उषा देवी, रामेश्वर राम, अजय कुमार भारती, मुन्ना कुमार देव, बिरेंद्र राम, पवन कुमार चौधरी, जय किशोर कुमार के नाम शामिल है।
वहीं प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि वार्ड 1 से वार्ड 8 तक कुल 42 वार्ड पार्षद के नामांकन पर्चा दाखिल किया था। स्क्रूटनी में सभी पर्चा जांच में सही पाया गया। वहीं वार्ड 9 से वार्ड 16 वार्ड में कुल 44 पार्षद पदों के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया था। सीओ सह निर्वाची पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि 44 वार्ड पार्षदों के नामांकन प्रपत्रों की आज जांच की गयी।
जांच के क्रम में वार्ड 14 के वार्ड पार्षद पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने पार्षद पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया था, जिसमें अजय पासवान, सुनील चौधरी के नाम शामिल थे। आज स्क्रूटनी के दौरान अजय पासवान का जाति प्रमाण पत्र नामांकन प्रपत्र में संलग्न नहीं रहने से नामांकन पर्चा रद्द कर दिया गया।
यानी कुल अभ्यर्थी 43 हैं, लेकिन सुनील चौधरी वार्ड में सिर्फ एक उमीदवार ही बच गये। जिसके बाद संभावित उन्हें निर्विरोध साबित किया जा सकता है। अब सुनील के समर्थकों में खुशी की लहर है। हालांकि अभी सीओ सह निर्वाची पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई के उपरांत सर्टिफिकेट दिया जायेगा।