Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : निजी स्कूल के 16 शिक्षक और स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन ने किया सील

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : निजी स्कूल के 16 शिक्षक और स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन ने किया सील
विज्ञापन
रांची। कोरोना का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में जिले के नामकुम स्थित एक निजी स्कूल के 16 शिक्षक और स्टॉफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राज्य सरकार की ओर से स्कूल खोले जाने के बाद सभी स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों की कोरोना जांच अनिवार्य थी। इसके बाद एक निजी स्कूल में लगभग 16 शिक्षक और स्टॉफ संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद स्कूल को सील कर दिया गया। फिलहाल और भी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। छात्राओं ने स्कूल आना शुरू कर दिया था। इन लोगों की भी जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है। रांची नगर निगम की ओर से पूरे स्कूल को सेनेटाइज करने का काम किया गया। वहीं सभी संक्रमितों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। फिलहाल स्कूल को अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया गया हैं। पिछले दिनों स्कूल में कोरोना जांच होने के बाद शनिवार को रिपोर्ट आई। स्कूल बंद होने के बाद पठन-पाठन की प्रक्रिया अब ऑनलाइन होगी। सभी स्कूल के क्लास रूम और स्टाफ रूम को सेनेटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 117,616