Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झामुमो के 47वें झारखंड दिवस पर सबने किया गुरुजी को नमन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झामुमो के 47वें झारखंड दिवस पर सबने किया गुरुजी को नमन
विज्ञापन
  • जेएमएम के 47वें झारखंड दिवस का उद्घाटन, सीएम हेमंत सोरेन समेत पार्टी के सांसद, विधायक हुए शामिल

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित जेएमएम के 47वें झारखंड दिवस का उद्घाटन पार्टी का झंडा को फहराकर किया। उन्होंने गुरुजी शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। 

इस मौके पर मंत्री सुदिव्य सोनू, मंत्री हफीजुल हसन, सांसद नलिन सोरेन, सांसद विजय हांसदा, विधायक बसंत सोरेन, लुईस मरांडी, उदय शंकर सिंह, एमटी राजा, आलोक कुमार सोरेन समेत पार्टी के कई वरीय नेता सुप्रियो भट्टाचार्य मौजूद रहे।

बसंत सोरेन के नेतृत्व में निकाली गयी रैली

दुमका विधायक बसंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक विशाल रैली निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। इस मौके पर जामा विधायक लुईस मरांडी और शिकारीपाड़ा के विधायक आलोक कुमार सोरेन भी शामिल रहे। सभी कार्यकर्ताओं हाथ में हरा झंडा नजर आया। रैली बैंड पार्टी के साथ एसपी कॉलेज से निकल कर गांधी मैदान पहुंची।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,521