- सांसद सुखदेव भगत आज तक के चैनल में आयोजित डिबेट में भाग लिये
टीम एबीएन, लोहरदगा/ रांची। आज संसद में पेश किये गये केंद्रीय बजट पर राष्ट्रीय चैनल आज तक के हल्ला बोल कार्यक्रम में लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत अपनी बातों को तार्किक ढंग से रखा।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट सिर्फ लोक लुभावना बजट है इसमें झारखंड की उपेक्षा की गयी है।
डिबेट में सांसद सुखदेव भगत के अलावा भाजपा से सांसद सुधांशु त्रिवेदी, लोजपा आर से सांसद अरुण भारती, समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय एवं सीपीआई से संदोश कुमार शामिल थे।