166.5 ग्राम नशा व 3.51 लाख नकद बरामद
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले में पुलिस ने नशा कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए कोर्रा थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर तस्करी में संलिप्त 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 166.5 ग्राम ब्राउन शुगर, 3,51,700 नकद, 6 मोबाइल फोन एवं 2 मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवां हवाई अड्डा के समीप ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त के लिए कुछ लोग एकत्र होने वाले हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।