Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : पुण्यतिथि पर बापू की उपेक्षा, एक फूल तक नहीं चढ़ा

पलामू : पुण्यतिथि पर बापू की उपेक्षा, एक फूल तक नहीं चढ़ा
विज्ञापन
  • राष्ट्रपिता को भूल गये अनुआयी, पुण्यतिथि पर एक पुष्प भी अर्पण नहीं
  • हुसैनाबाद के सड़कों पर लहूलुहान होते बापू के विचार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। पुण्यतिथि पर उपेक्षित हुए राष्ट्रपिता जहां एक ओर देश भर में विभिन्न राज नेता व राजनीतिक सामाजिक पार्टी 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि मनाया एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया।

उनके कर्म पथ चिन्हों पर चलने एवं अहिंसा परमो धर्म की कसमें खाई कहा रहे होंगे लेकिन हुसैनाबाद की शहर के हृदय स्थल गांधी चौक बाजार में स्थित प्रतिमा हो या फिर अन्य कई भी गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण या श्रद्धांजलि की खबर नही आना ठीक वैसा ही प्रतीत होता हैं जैसे राजघाट पर फूलों की बारिश व हुसैनाबाद के सड़कों पर लहूलुहान होते बापू के विचार।

क्या हुसैनाबाद में नगरीय प्रशासन या फिर अन्य प्रशासकीय अधिकारियों का यह दायित्व नही या फिर अभी राज्य में नगर निकाय चुनाव हो रही हैं, क्या राजनीतिक पार्टी या फिर चुनाव में जनता के प्रति मजबूत उतर दायित्व के दम्भ भरने वाले नेताओं की इतनी भी ख्याल नहीं, फिर उस स्थान पर व्यवसायिक लोगों का कोई कर्तव्य नहीं। 

क्या सचमुच समाज महत्वाकांक्षी हो गया हैं, या फिर मान लिया जाए की हम गांधी को सिर्फ एक कैलेंडर की तारीख तक सीमित कर देना चाहते हैं या उनके अहिंसा और सत्याग्रह के संदेश को जीवन में उतारने की कोशिश करेंगे। ताकि आने वाले हमारा जनरेशन उनके विचारों को आत्मसात कर समाज व देश को महापुरुषों को विचारों के अनुरूप देश व समाज का निर्माण करे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,360