Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बचपन बचाने के लिए कैलाश सत्यार्थी से सीएम हेमंत ने की बातचीत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बचपन बचाने के लिए कैलाश सत्यार्थी से सीएम हेमंत ने की बातचीत
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के सहयोगी राकेश सेंगर ने शिष्टाचार भेंट की। 

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा और नयी पुस्तक करुणा द पावर आफ कंप्लशन तथा बाल ग्राम का 2025- 2026 का वार्षिक प्रतिवेदन सप्रेम भेंट किया। 

उन्होंने कैलाश सत्यार्थी की संस्था बचपन बचाओ आंदोलन द्वारा झारखंड में बाल अधिकारों के संरक्षण तथा बाल मजदूरी के खिलाफ किये जा रहे कार्यों, गतिविधियों और कार्यक्रमों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 126,864