Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : हाथियों के झुंड से ग्रामीण परेशान, वन विभाग अलर्ट मोड पर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : हाथियों के झुंड से ग्रामीण परेशान, वन विभाग अलर्ट मोड पर
विज्ञापन

लोहरदगा में 16 हाथियों का झुंड आगे-आगे...ग्रामीण पीछे-पीछे, हो सकता है बड़ा हादसा! अलर्ट मोड पर वन विभाग 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला/ लोहरदगा। गुमला जिले के भरनो प्रखंड अंतर्गत अमलीया छापरटोली गांव के पास 16 जंगली हाथियों का एक बड़ा झुंड पहुंचने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। हाथियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए, जिससे खतरा और बढ़ गया है। 

आसपास के गांवों में डर का माहौल 

जानकारी के अनुसार, हाथियों का यह झुंड लोहरदगा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से होते हुए गुमला जिले के भरनो प्रखंड के अमलीया जंगल क्षेत्र में प्रवेश किया है। हाथियों के जंगल में पहुंचते ही आसपास के गांवों में डर का माहौल बन गया। 

हाथियों की सूचना मिलते ही कई ग्रामीण उन्हें देखने के लिए जंगल की ओर निकल पड़े। कुछ लोग हाथियों के पीछे-पीछे दौड़ते हुए भी देखे गये, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इस तरह की भीड़ न केवल ग्रामीणों के लिए, बल्कि हाथियों के लिए भी खतरा बन रही है। 

वन विभाग की टीम सतर्क 

हाथियों के आने की सूचना वन विभाग गुमला और भरनो थाना की पुलिस को दे दी गयी है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सतर्क हो गयी है और हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वन कर्मियों द्वारा ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे हाथियों के पास न जाएं और सुरक्षित दूरी बनाये रखें। 

वन विभाग के अनुसार, जंगली हाथी भोजन और पानी की तलाश में अक्सर एक जिले से दूसरे जिले की ओर चले जाते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। ग्रामीणों को रात के समय खेतों और जंगल की ओर न जाने, शोर-शराबा या पटाखे न जलाने और हाथियों को परेशान न करने की सलाह दी गयी है। 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाये हुए है। यदि हाथियों का झुंड आबादी की ओर बढ़ता है तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे। फिलहाल, अमलीया और आसपास के गांवों में हाथियों की मौजूदगी को लेकर डर के साथ-साथ लोगों में उत्सुकता भी बनी हुई है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,330