Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : समारोह आयोजित कर एचएम पब्लिक स्कूल के वर्ग 10 के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

रांची : समारोह आयोजित कर एचएम पब्लिक स्कूल के वर्ग 10 के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एचएम पब्लिक स्कूल में एक समारोह आयोजित कर 10वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी। आज ये विदाई नहीं बल्कि अपनी जिंदगी का पहला स्टेप की परीक्षा देने जा रहे हैं जो आपका भविष्य बनायेगी, इसकी शुभकामना आपका जीवन उज्ज्वल हो। 

ये विचार आज एच एम पब्लिक स्कूल चुटिया के प्राचार्य अरविंद कुमार ने व्यक्त किया। वे वर्ग दशम के विदाई समारोह में बोल रहे थे। समारोह को बहुत ही रंगारंग कार्यक्रम वर्ग नवम के छात्रों के द्वारा आयोजित किया गया, कार्यक्रम का संचालन कृतिका, श्वेता, शुभम के द्वारा किया गया।

स्वागत गान जिंदगी एक सफर बोल पर आधारित था। वर्ग आठवीं और नवम के छात्रों द्वारा गीत गाए, सामूहिक नृत्य किया। इसके बाद वर्ग दस के छात्रों द्वारा अपनी बीते  जीवन के बारे स्कूल की शिक्षकों की यादगार पलों को सबके बीच बतलाये। 

उसके बाद सभी शिक्षक रंजीत कुमार, अंजली सेन, अनामिका सिंह, सरिता एक्का, मोहन प्रकाश, पुनीत टोप्पो, नीलम डाहंगा, सुप्रभा टोप्पो, सुजाता देवी, छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सबको आशीर्वाद दिये और परीक्षा में आने वाले सवालों के टिप्स भी दिये।

उन्हें विद्यालय परिवार को याद रखने और जब भी जरूरत हो स्कूल का दरवाजा हर समय खुला रहेगा ये विचार दिये। अंतिम में एक विदाई गीत के साथ बहुत ही करुणा दायक माहौल बना दिये। स्कूल परिवार की ओर से सभी छात्रों यादगार प्रतीक चिह्न दिया गया। उसी तरह वर्ग दसवीं के छात्रों द्वारा भी विद्यालय परिवार को प्रतीक चिन्ह दिये। अंतिम में सभी एक साथ दोपहर का भोज किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 17,669