Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू के एल एमसी चेयरमैन कपिल देव गिरि ने झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह डीएवी झारखंड जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एमके सिन्हा ने कहा कि बड़ी शिद्दत से हमें आजादी मिली है और बचाये रखने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि भेदभाव से ऊपर उठकर गणतंत्र की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। प्राचार्य ने कहा कि डीएवी छात्रों के चतुर्दिक विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। डीएवी छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ कला, खेलकूद समेत अन्य गतिविधियों में भाग लेने के मौके उपलब्ध कराता है। 

उन्होंने कहा कि इन दिनों संस्कारों में गिरावट आई है। बच्चों की भाषा बिगड़ रही है। उन्होंने अभिभावकों का आह्वान किया कि छोटे बच्चों को मोबाइल और स्कूटी न दिया जाए तथा मोबाइल का उचित प्रयोग हो। उन्होंने सभी से आत्मचिंतन करने और ध्यान लगाने की भी सलाह दी। 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत देश रंगीला गीत पर आधारित नृत्य ने जहां लोगों  का मन मोह लिया वहीं शिक्षिका काकोली दत्ता द्वारा निर्देशित वंदे मातरम, संविधान और विविध राज्यों की संस्कृति में भारत नृत्य नाटिका सराहनीय रही। 

मौके पर झारखंड साइकोग्राफिक सोसाइटी के विकास कुमार, न्यू एजी कापरेटिव सोसाइटी, कडरू के वर्तमान अध्यक्ष कृष्ण कुमार तथा कोषाध्यक्ष किशोर मिश्रा, अवधेश कुमार समेत शिक्षक, छात्र और अभिभावक मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,746