Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : लगातार बढ़ रहा तापमान, पारा 30 के पार

झारखंड : लगातार बढ़ रहा तापमान, पारा 30 के पार
विज्ञापन

झारखंड में मौसम ने पलटा पासा, कड़ाके की ठंड और शीतलहर गायब; पारा पहुंचा 30 डिग्री के पार 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम तेजी से बदल रहा है। बीते कुछ दिनों से दोपहर के समय तेज धूप निकलने लगी है, जिससे ठंड का असर काफी कम हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कड़ाके की सर्दी अब लगभग खत्म हो चुकी है। 

तापमान पहुंचा 30 डिग्री पार 

राज्य के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। आज सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर बने रहने की संभावना है, जिससे ठंड से राहत बनी रहेगी। 

रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम सुहावना 

रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला और बोकारो में आज अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच बना रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इन इलाकों में ठंड से काफी हद तक राहत मिलेगी। 

दक्षिणी झारखंड के जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिलों में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच सकता है। जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री तक रहने की संभावना है, जिससे शाम के समय भी ठंड ज्यादा महसूस नहीं होगी। 

उत्तर-पूर्वी झारखंड में तापमान 28 से 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं उत्तर-पश्चिमी जिलों में तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है। फिलहाल झारखंड में ठंड से राहत मिल चुकी है। अब हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में स्वेटर पहनने की जरूरत भी नहीं पड़ रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,294